13वीं राष्ट्रीय वसई-विरार महापौर मैराथन 13 दिसंबर को; 15 अक्टूबर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
विरार: वसई-विरार शहर महानगर पालिका और वसई तालुका कला क्रीड़ा विकास मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली 13वीं राष्ट्रीय वसई-विरार महापौर मैराथन स्पर्धा का आयोजन रविवार, 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है। इस बात की आधिकारिक घोषणा महापौर अजीव पाटिल ने की।
इस राष्ट्रीय स्तर की मैराथन स्पर्धा में कुल 58 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। यह देश की सबसे अधिक पुरस्कार राशि वाली मैराथन प्रतियोगिताओं में से एक है। यह पुरस्कार राशि केवल भारतीय एथलीटों के लिए उपलब्ध होगी। इस स्पर्धा में देश भर के शीर्ष पेशेवर और एमेच्योर धावक हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता की मुख्य श्रेणियां
फुल मैराथन: 42 किलोमीटर (मुख्य स्पर्धा)
हाफ मैराथन: 21 किलोमीटर
10K रन: 10 किलोमीटर
5K रन: 5 किलोमीटर
धमाल धाव: 3 किलोमीटर (आम नागरिकों के लिए सामुदायिक दौड़)
इसके अलावा 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग एथलीटों के लिए भी विशेष दौ


