Friday, October 16, 2026
Google search engine
Homeभारतलालबागचा राजा के भव्य स्वरूप की पहली झलक, नारंगी धोती और सुनहरे...

लालबागचा राजा के भव्य स्वरूप की पहली झलक, नारंगी धोती और सुनहरे मुकुट ने मोहा भक्तों का मन

मुंबई। मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। हर साल की तरह इस बार भी भक्तों को लालबागचा राजा के मनमोहक स्वरूप का बेसब्री से इंतजार है। 14 से 25 सितंबर तक मनाए जाने वाले गणेशोत्सव से पहले लालबागचा राजा के इस वर्ष के स्वरूप की खूबसूरत झलक सामने आई है।

इस बार बप्पा को चटख नारंगी रंग की धोती धारण कराई गई है, जो उनके स्वरूप की पहली नजर में आकर्षित करने वाली खासियत है। उनके सिर पर भव्य सुनहरा मुकुट है, जिसके मध्य में नीला रत्न विशेष रूप से दिखाई देता है।

मुकुट के पीछे कमल की पंखुड़ियों जैसा सुनहरा प्रभामंडल बप्पा के स्वरूप की भव्यता को और बढ़ा रहा है। वहीं, पीछे की सजावट को गहरे सुनहरे रंग और लकड़ी की नक्काशी वाले मंदिरनुमा डिजाइन में तैयार किया गया है।

सिंहासन के दोनों ओर की सजावटी आकृतियां पूरे परिसर को भव्य मंदिर और राजदरबार जैसा स्वरूप प्रदान कर रही हैं। लालबागचा राजा के इस आकर्षक रूप की झलक सामने आते ही भक्तों में उत्साह और बढ़ गया है।

गणेशोत्सव के दौरान मुंबई सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बप्पा के इस वर्ष के भव्य स्वरूप को लेकर भी भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments