Friday, October 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए महापौर मैराथन-2026 रद्द करने की मांग

सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए महापौर मैराथन-2026 रद्द करने की मांग

सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए महापौर मैराथन-2026 रद्द करने की मांग

वसई-विरार जिला कांग्रेस कमेटी ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मैराथन पर होने वाले करोड़ों रुपये के खर्च से किसानों को आर्थिक सहायता देने की अपील

वसई-विरार, 17 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए वसई-विरार शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रस्तावित महापौर मैराथन-2026 को रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में वसई-विरार महानगरपालिका के आयुक्त श्री पृथ्वीराज बी.पी. को ज्ञापन सौंपकर मैराथन पर खर्च होने वाली करोड़ों रुपये की राशि सूखाग्रस्त किसानों की आर्थिक सहायता के लिए इस्तेमाल करने की अपील की।

कांग्रेस कमेटी के अनुसार, कम बारिश के कारण किसानों की खड़ी फसलें पानी की कमी से बर्बाद हो रही हैं। ऐसे में किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और उन्हें सरकार तथा समाज से मदद की आवश्यकता है। विशेष रूप से वसई तालुका सहित राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह मांग उठाई गई है।

ज्ञापन में कहा गया कि मौजूदा परिस्थितियों में महापौर मैराथन-2026 का आयोजन करने के बजाय उस पर होने वाले

खर्च को बचाकर पूरी राशि जरूरतमंद किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में वितरित की जानी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि ऐसा निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का उदाहरण बनेगा तथा वसई-विरार महानगरपालिका की पहल पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है।
आयुक्त श्री पृथ्वीराज बी.पी. ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन स्वीकार किया। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त श्री दीपक सावंत भी उपस्थित थे।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष कैप्टन निलेश पेंढारी, वरिष्ठ नेता ओनील अल्मेडा, प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश कांबळे, कार्याध्यक्ष रतन तिवारी, उपाध्यक्ष बाबा पाटील, ब्लॉक अध्यक्ष वेल्फ्रेड डिसोज़ा, ब्लॉक अध्यक्ष भीमराव पेठकर तथा सुनील कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस कमेटी ने महानगरपालिका प्रशासन से किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए महापौर मैराथन-2026 को रद्द करने और बचाई गई राशि किसानों की सहायता के लिए उपलब्ध कराने पर विचार करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments